मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय विद्युत और आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने गुरुवार को आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय की परामर्शदात्री समिति की बैठक की अध्यक्षता की। इस अवसर पर उन्होंने सदस्यों को अवगत कराया गया कि हालिया प्रशासनिक पुनर्गठन के अंतर्गत आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय अब दो अलग – अलग विभागों, राजधानी विकास विभाग तथा शहरी विकास विभाग के माध्यम से कार्य करेगा। यह व्यवस्था कार्यों के बेहतर समन्वय, दक्ष क्रियान्वयन को नई गति प्रदान करेगी।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि बैठक के दौरान शहरी नियोजन, सुशासन, जल सुरक्षा तथा संस्थागत क्षमता निर्माण के क्षेत्रों में मंत्रालय द्वारा की गई विभिन्न पहलों पर व्यापक एवं रचनात्मक विचार-विमर्श हुआ। सोशल मीडिया पोस्ट में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने आगे बताया कि मंत्रालय परामर्शदात्री समिति के सदस्यों तथा राज्य सरकारों के साथ निरंतर समन्वय एवं सहयोग के भाव से कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि हमारे शहरों का विकास केवल वर्तमान आवश्यकताओं तक सीमित न रहे, बल्कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत के संकल्प और आकांक्षाओं के अनुरूप एक सुदृढ़, आधुनिक एवं समावेशी शहरी भविष्य का निर्माण सुनिश्चित कर सके।
News Source : Social Media
Image Source : X @mlkhattar
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



