मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों और विद्युत मंत्री मनोहर लाल ने आज भलस्वा लैंडफिल साइट पर चल रहे सफाई, लेगेसी वेस्ट प्रोसेसिंग एवं पुनर्स्थापन कार्यों का विस्तृत निरीक्षण किया। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने बताया कि कूड़े के इस विशाल पहाड़ को स्थायी रूप से समाप्त करने के उद्देश्य से वैज्ञानिक एवं आधुनिक तकनीकों के माध्यम से लेगेसी वेस्ट की प्रोसेसिंग और वैज्ञानिक वेस्ट डिस्पोजल की प्रक्रिया को मिशन मोड में गति दी जा रही है। उन्होंने आगे बताया कि साथ ही पर्यावरणीय मानकों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करते हुए आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता, जनस्वास्थ्य, वायु गुणवत्ता तथा नागरिक सुविधाओं में सुधार के लिए भी समग्र रूप से कार्य किया जा रहा है।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया कि पीएम मोदी के नेतृत्व में स्वच्छ भारत मिशन के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए केंद्र और दिल्ली सरकार समन्वित प्रयासों से स्वच्छ और प्रदूषणमुक्त राजधानी बनाने के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। इसी प्रतिबद्धता के अनुरूप भलस्वा लैंडफिल साइट का निर्धारित समयसीमा के भीतर इसके पूर्ण समापन को सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम युद्धस्तर पर उठाए जा रहे हैं।
News Source : Social Media
Image Source : X @mlkhattar
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



