केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने राजघाट समाधि समिति की 124वीं बैठक की अध्यक्षता की

0
83
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने राजघाट समाधि समिति की 124वीं बैठक की अध्यक्षता की

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय विद्युत एवं आवास और शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने आज राजघाट समाधि समिति की 124वीं बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में राजघाट स्मारक के संचालन, रखरखाव, स्वच्छता एवं समग्र व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने लिखा, “इस पवित्र स्थल की गरिमा और सम्मान को अक्षुण्ण बनाए रखना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। बैठक में राजघाट की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने तथा इसके संरक्षण एवं सुव्यवस्थित रखरखाव के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।”

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पावन स्मृति से जुड़ा राजघाट केवल एक राष्ट्रीय स्मारक नहीं, बल्कि सत्य, अहिंसा, शांति और मानवता के उन शाश्वत मूल्यों का प्रतीक है, जो आज भी हमारा मार्ग प्रशस्त करते हैं।”

News Source : Social Media

Image Source : X @mlkhattar

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here