केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एनएसपी के माध्यम से आईसीएआर विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति एवं फेलोशिप के लिए डीबीटी सुविधा का किया शुभारंभ

0
78
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एनएसपी के माध्यम से आईसीएआर विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति एवं फेलोशिप के लिए डीबीटी सुविधा का किया शुभारंभ

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल (एनएसपी) के माध्यम से आईसीएआर विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति एवं फेलोशिप के लिए डीबीटी सुविधा का शुभारंभ किया। साथ ही उन्होंने 6,080 विद्यार्थियों के खातों में सिंगल क्लिक के माध्यम से छात्रवृत्ति हस्तांतरित की।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि पिछले वर्ष एग्रीकल्चर स्टूडेंट्स के सम्मेलन में विद्यार्थियों ने एक महत्वपूर्ण बात रखी थी कि छात्रवृत्ति पहले विश्वविद्यालय, फिर कॉलेज और उसके बाद विद्यार्थियों तक पहुँचती है। इस प्रक्रिया में कई बार इतनी देर हो जाती थी कि परीक्षा तक आ जाती थी। आज इस समस्या का समाधान हुआ है। यह विद्यार्थियों के हित में एक महत्वपूर्ण सुधार है, जिससे उन्हें समय पर सहायता मिलेगी और पढ़ाई से जुड़ी आवश्यकताओं को पूरा करने में सुविधा होगी।

News Source : Social Media

Image Source : X @ChouhanShivraj

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here