मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने बुधवार को सूरत की हवाई कनेक्टिविटी को सुदृढ़ करने के संबंध में सूरत के प्रतिनिधिमंडल के साथ केंद्रीय नागर विमानन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू से मुलाकात की। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल ने बताया कि बैठक में सूरत के प्रतिनिधिमंडल ने सूरत से देश के विभिन्न शहरों के लिए हवाई सेवाओं के विस्तार एवं वर्तमान सेवाओं की आवृत्ति बढ़ाने से संबंधित मांगों को रखा। इस अवसर पर नागर विमानन मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी तथा इंडिगो, एयर इंडिया और अकासा एयर के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि प्रतिनिधिमंडल ने सूरत–बेंगलुरु और सूरत–दिल्ली मार्गों पर बंद की गई उड़ानों एवं कम की गई आवृत्तियों को तत्काल बहाल करने, सूरत–मुंबई सीधी हवाई सेवा शीघ्र प्रारंभ करने तथा सूरत को पुणे, इंदौर, पटना और वाराणसी से जोड़ने की संभावनाओं पर प्राथमिकता से कार्य करने की मांग रखी। इसके साथ ही सूरत–कोलकाता और सूरत–चेन्नई मार्गों पर दैनिक उड़ान सेवा को जल्द से जल्द बहाल करने का विषय भी प्रमुखता से उठाया गया। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया कि बैठक में इस बात पर सहमति बनी कि मंत्रालय, संबंधित एयरलाइनों और अन्य पक्षों के समन्वय से सूरत की हवाई कनेक्टिविटी में प्राथमिकता के आधार पर सुधार के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल ने आगे बताया कि पीएम मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में देशभर में विमानन अवसंरचना और हवाई संपर्क का निरंतर विस्तार हो रहा है। सूरत जैसे प्रमुख औद्योगिक एवं व्यापारिक केंद्र को अधिक शहरों से जोड़ने से व्यापार, उद्योग, पर्यटन और नागरिक सुविधाओं को नई गति मिलेगी।
News Source : Social Media
Image Source : X @CRPaatil
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



