मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शुक्रवार को ग्लोबल बायोफ्यूल्स अलायंस की प्रगति की समीक्षा की। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बताया कि भारत की जी20 अध्यक्षता के दौरान 2023 में पीएम मोदी द्वारा शुरू किए गए जीबीए की शुरुआत 19 संस्थापक सदस्यों के साथ हुई थी, और अब इसमें 34 सदस्य देश और 14 अंतरराष्ट्रीय संगठन शामिल हो गए हैं।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया कि कई और देशों के साथ इसमें शामिल होने को लेकर सक्रिय बातचीत चल रही है, जिससे जीबीए का दायरा लगातार बढ़ रहा है। जो एक विचार के तौर पर शुरू हुआ था, वह अब एक बढ़ता हुआ अंतरराष्ट्रीय संस्थान बन गया है, जो ‘ग्लोबल साउथ’ और पूरी दुनिया के लिए बायोफ्यूल के एजेंडे को आगे बढ़ा रहा है।
News Source : Social Media
Image Source : X @HardeepSPuri
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



