केंद्रीय राज्य मंत्री (MoS) मीनाक्षी लेखी 28 नवंबर से 1 दिसंबर तक हंगरी और बुल्गारिया गणराज्य दौरे पर है। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, MoS मीनाक्षी लेखी आज बुल्गारिया की आधिकारिक यात्रा पर पहुंच चुकी है, इस दौरान उन्होंने बुल्गारिया के संस्कृति मंत्री क्रस्ट्यु क्रस्टेव से मुलाकात की है।
इसकी जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया एक्स पर दी है। उन्होंने एक्स पर लिखा “महामहिम के साथ एक असाधारण मुलाकात हुई। श्री क्रस्ट्यु क्रस्टेव, बुल्गारिया के संस्कृति मंत्री। अधिक मजबूत और घनिष्ठ सांस्कृतिक सहयोग पर विचारों का आदान-प्रदान किया। अगले वर्ष हमारे दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों के 70 वर्ष पूरे होने का जश्न मनाने पर विचारों का आदान-प्रदान किया”।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



