मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में भारत का सबसे बड़ा वैश्विक वस्त्र आयोजन ‘भारत टेक्स 2026’ का शुभारंभ किया। केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “भारत टेक्स 2026 का शुभारंभ आज नई ऊर्जा, नए विश्वास और बड़े संकल्प के साथ हुआ। यह भव्य आयोजन भारत की समृद्ध वस्त्र विरासत, आधुनिक नवाचार और वैश्विक साझेदारियों को एक सूत्र में पिरोते हुए देश के वस्त्र उद्योग को नई गति और नई पहचान देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह पहल भारत को वैश्विक वस्त्र क्षेत्र में और अधिक सशक्त एवं अग्रणी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।”
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, साथ ही केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह ने भारत टेक्स 2026 के अंतर्गत आयोजित नॉलेज सेशन की अध्यक्षता भी की। एक अन्य सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने लिखा, “भारत टेक्स 2026 के अंतर्गत आयोजित नॉलेज सेशन की अध्यक्षता की। इस अवसर पर उद्योग जगत एवं वस्त्र क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधियों के साथ विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। सभी ने अपने अनुभव, सुझाव और नए विचार साझा किए। बैठक में इनोवेशन, सस्टेनेबिलिटी और भविष्य की जरूरतों के अनुरूप नई सोच को बढ़ावा देने जैसे विषय प्रमुख रहे। ऐसे विचार-विमर्श नवाचार को बढ़ावा देते हैं, नई सोच को आगे लाते हैं और भारत के वस्त्र क्षेत्र को भविष्य के लिए और अधिक सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।”
News Source : Social Media
Image Source : X @girirajsinghbjp
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



