केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित राजस्थान यूथ कॉन्क्लेव कार्यक्रम को संबोधित किया

0
82
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित राजस्थान यूथ कॉन्क्लेव कार्यक्रम को संबोधित किया

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट कार्य मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित राजस्थान यूथ कॉन्क्लेव कार्यक्रम को संबोधित किया। केंद्रीय वित्त मंत्री एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कार्यक्रम में, विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं का डिजिटल शुभारंभ, लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने राजस्थान स्टार्टअप क्वेस्ट 2026 और सिंगल होलिस्टिक प्रोक्योरमेंट पोर्टल का शुभारंभ, जोधपुर एवं उदयपुर में डिजिटल प्लेनेटेरियम (उप क्षेत्रीय विज्ञान केन्द्र) का शिलान्यास तथा जयपुर में 7डी थियेटर (क्षेत्रीय विज्ञान केन्द्र एवं विज्ञान उद्यान), न्यूक्लियर पावर गैलरी तथा उदयपुर के उप क्षेत्रीय विज्ञान केन्द्र का लोकार्पण किया।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएमओ राजस्थान ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि साथ ही, भारत के चार शहरों दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद और बेंगलुरु में ‘आई स्टार्ट’ सुविधा डेस्क स्थापित करने के लिए, सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ इंडिया के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किए। स्वामी केशवानंद इन्स्टीट्यूट ऑफ टेक्नॉलोजी तथा डीओआईटी के मध्य भी एमओयू पर हस्ताक्षर हुए। साथ ही, राजीविका स्वयं सहायता समूहों की 2 हजार 670 लखपति दीदियों के लिए, मुख्यमंत्री लखपति दीदी ऋण योजना के अंतर्गत, 22 करोड़ रुपये की ऋण राशि तथा पीएम स्वनिधि योजना के तहत, 3 हजार 11 पथ विक्रेताओं को 5 करोड़ 64 लाख रुपये की ऋण राशि का चेक सौंपा। वहीं, प्रदेश के 33 स्टार्टअप्स को 50 करोड़ रुपये की फंडिंग प्रदान की गई।

News Source : Social Media

Image Source : X @RajCMO

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here