केंद्रीय संचार मंत्री सिंधिया ने रणनीतिक समीक्षा एवं योजना बैठक में बीएसएनएल के वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही के परिणामों की समीक्षा की

0
82
केंद्रीय संचार मंत्री सिंधिया ने रणनीतिक समीक्षा एवं योजना बैठक में बीएसएनएल के वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही के परिणामों की समीक्षा की

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने सोमवार को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित रणनीतिक समीक्षा और योजना बैठक (एसआरपीएम) में भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) के वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही के परिणामों की समीक्षा की। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “आज बीएसएनएल के सभी 28 सर्कल्स की स्ट्रैटेजिक रिव्यू और प्लानिंग मीटिंग की शुरुआत हमारे बिज़नेस और ऑपरेशनल परफॉर्मेंस के विस्तृत रिव्यू के साथ हुई।”

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही की शुरुआत मजबूत रही। हमारे तीन मुख्य बिजनेस – कंज्यूमर फिक्स्ड एक्सेस (सीएफए), एंटरप्राइज़ बिजनेस (ईबी) और कंज्यूमर मोबिलिटी (सीएम) – से होने वाली आय पिछले साल की इसी अवधि के ₹4,017 करोड़ से 10% बढ़कर ₹4,418 करोड़ हो गई। बीएसएनएल का ध्यान हर भारतीय के लिए एक मजबूत, स्मार्ट और ज्यादा भरोसेमंद नेटवर्क बनाने पर है। इसके लिए कंपनी हर कस्टमर को बेहतर अनुभव देने के मकसद से ओएलटी और बीटीएस का अपटाइम बढ़ाने, एमटीटीआर कम करने और हर टचपॉइंट पर बेहतरीन सर्विस देने पर लगातार काम कर रही है।”

News Source : Social Media

Image Source : X @JM_Scindia

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here