केरल: अंतिम मतदाता सूची जारी, महिलाओं की संख्या अधिक; 9 लाख वोटर घटे

0
105

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, चुनाव आयोग ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद केरल में अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जिसमें कुल 2.69 करोड़ से अधिक मतदाता हैं। पिछले साल अक्टूबर में एसआईआर से पूर्व संख्या 2.78 करोड़ थी जो अब घटकर 2,69,53,644 हो गई। असंतुष्ट मतदाता नाम जोड़ने या हटाने हेतु आयोग से संपर्क कर सकते हैं तथा राजनीतिक दलों को सत्यापन हेतु सूची उपलब्ध होगी। विधानसभा चुनाव हेतु नामांकन अंतिम तिथि तक नाम जोड़े जा सकेंगे।

आप को बता दे, सूची में पुरुष मतदाता 1.31 करोड़, महिला 1.38 करोड़ तथा ट्रांसजेंडर 277 हैं। विदेशी मतदाता 2.23 लाख तथा सेवा मतदाता 54,110 हैं। एसआईआर में 36.88 लाख को नोटिस जारी हुए तथा 53,229 नाम काटे गए। 31 जनवरी से 16 फरवरी तक 4.01 लाख आवेदन प्राप्त हुए।

Image source: ANI

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here