कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता और केरल के पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी का आज सुबह निधन हो गया। वह 79 वर्ष के थे। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ महीनों से उनका बेंगलुरु में इलाज चल रहा था। ओमन चांडी के निधन की खबर उनके बेटे ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी। ओमन चांडी ने 2004-2006, 2011-2016 की अवधि के दौरान केरल के मुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभाला था। मीडिया सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केरल के पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी के निधन पर शोक प्रकट किया। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, “ओमन चांडी जी के निधन से, हमने एक विनम्र और समर्पित नेता खो दिया है, जिन्होंने अपना जीवन सार्वजनिक सेवा के लिए समर्पित कर दिया और केरल की प्रगति के लिए काम किया। मुझे उनके साथ अपनी विभिन्न बातचीत याद है, खासकर जब हम दोनों ने हमारे संबंधित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के रूप में कार्य किया और बाद में जब मैं दिल्ली चला गया। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और समर्थकों के साथ हैं। उनकी आत्मा को शांति मिले।”
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



