केरल : कोझिकोड में निपाह वायरस के बढ़ते खतरे के बीच जारी हुआ अलर्ट

0
149

केरल के कोझिकोड जिले में निपाह वायरस का खतरा बढ़ने के बाद राज्य सरकार ने स्वास्थ्य अलर्ट जारी किया है। स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने एक उच्चस्तरीय बैठक की और स्थिति की समीक्षा की। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि कोझिकोड जिले के दो केंद्रों और उसके आसपास के पांच किलोमीटर के दायरे को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है।

केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज  ने कहा, ‘एनआईवी (NIV) पुणे की एक टीम मोबाइल लैब स्थापित करने के लिए आज शाम तक कोझिकोड पहुंचेगी। एनआईवी पुणे की एक अन्य टीम चमगादड़ों के सर्वे के लिए आएगी। सर्वे के लिए चेन्नई से महामारी विशेषज्ञ भी पहुंचने वाले हैं।’ उन्होंने आगे कहा, ‘स्वास्थ्य विभाग अपनी तरफ से इस वायरस से बचने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग की एकमात्र प्राथमिकता ज्यादा से ज्यादा लोगों को इस वायरस से बचाने और इलाज मुहैया कराने की है।’

Image source:ANI

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

 

 

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here