मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंत्रिमंडल के साथ आज मंगलवार को अयोध्या जाएंगे। मिली जानकारी के अनुसार, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने कैबिनेट मंत्रियों के साथ देहरादून के जॉलीग्रांट हवाई अड्डे से अयोध्या के लिए रवाना हो गए हैं। यहां वे हनुमानगढ़ी और रामलला के दर्शन कर पूजा-अर्चना करेंगे। वह सुबह साढ़े 10 बजे अयोध्या पहुंचेंगे। वहां से सीधे हनुमानगढ़ी जाएंगे। बता दें कि, सीएम धामी करीब 7 घंटे अयोध्या में रहकर भगवान रामलला से उत्तराखंड वासियों के सुख समृद्धि की प्रार्थना करेंगे। शाम करीब 5 बजे सीएम धामी अपने मंत्रियों के साथ देहरादून के लिए रवाना हो जाएंगे।