कैबिनेट सचिव डॉ. टी.वी. सोमनाथन ने नीट पुनर्परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा की

0
81
कैबिनेट सचिव डॉ. टी.वी. सोमनाथन ने नीट पुनर्परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा की

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, कैबिनेट सचिव डॉ. टी.वी. सोमनाथन ने शुक्रवार को राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी-एन.टी.ए के महानिदेशक अभिषेक सिंह के साथ बैठक में नीट पुनर्परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने पुनर्परीक्षा के सुचारु, पारदर्शी और सुरक्षित आयोजन के लिए सभी संबंधित पक्षों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने पर बल दिया।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, कैबिनेट सचिव डॉ. टी.वी. सोमनाथन ने कहा कि केंद्र सरकार, राज्य सरकारें और जिला प्रशासन पुनर्परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए मिलकर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पुनर्परीक्षा की निष्पक्षता और सुचारु संचालन को प्रभावित करने या उससे छेड़छाड़ करने की किसी भी कोशिश पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने कहा कि इन बैठकों का उद्देश्य समन्वय मजबूत करना, तैयारियों को बेहतर बनाना तथा नीट पुनर्परीक्षा की निष्पक्षता और विश्वसनीयता बनाए रखना है। नीट पुनर्परीक्षा 21 जून को होगी।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here