कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 : झंडू कुमार ने जीता भारत के लिए पहला मेडल, पैरा पावरलिफ्टिंग की पुरुष हैवीवेट स्पर्धा में ब्रॉन्‍ज अपने नाम किया

0
84
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 : झंडू कुमार ने जीता भारत के लिए पहला मेडल, पैरा पावरलिफ्टिंग की पुरुष हैवीवेट स्पर्धा में ब्रॉन्‍ज अपने नाम किया

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भारत ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के दूसरे दिन का समापन एक मेडल और कई जबरदस्त प्रदर्शनों के साथ किया। झंडू कुमार ने पावर पैरालिफ्टिंग में ब्रॉन्‍ज जीता और ग्लासगो में भारत के मेडल का खाता खोला। इसके अलावा भारतीय एथलीट्स ने तैराकी, मुक्केबाजी और लॉन बॉल्स में भी प्रभावित प्रदर्शन दिखाया। पुरुषों के हैवीवेट पैरा पावरलिफ्टिंग स्पर्धा में झंडू कुमार ने 181 किग्रा और 190 किग्रा सफलतापूर्वक उठाकर 130.9 प्वाइंट्स बनाए, जबकि उनका निर्णायक 196 किग्रा का प्रयास पूरा नहीं हो सका।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 28 वर्षीय झंडू कुमार के अलावा इस स्पर्धा में भारत के अन्य प्रतिनिधि सुधीर ने भी भाग लिया और 114.1 अंकों के साथ छठे स्थान पर रहे। नाइजीरिया के इदरिस रिलुवान ने 132.8 प्वाइंट्स के साथ गोल्ड जीतकर शीर्ष स्थान हासिल किया, जबकि मैथ्यू हार्डिंग 131 प्वाइंट्स के साथ सिल्वर पर रहे।

News Source : Social Media

Image Source : X @Media_SAI

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here