कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 : भारत को मिले 2 और ब्रॉन्ज, 5000 मीटर दौड़ में गुलवीर सिंह और जूडो में उन्नति शर्मा ने जीता मेडल

0
77
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 : भारत को मिले 2 और ब्रॉन्ज, एथलेटिक्स में 5000 मीटर दौड़ में गुलवीर सिंह और जूडो में उन्नति शर्मा ने जीता मेडल

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में बीता दिन भारत के लिए ऐतिहासिक साबित हुआ। मुक्केबाजों ने पदकों की बारिश कर दी, जबकि एथलेटिक्स में गुलवीर सिंह और जूडो में उन्नति शर्मा ने भी देश के लिए नई उपलब्धियां हासिल कीं। एथलेटिक्स में पुरुषों की 5000 मीटर दौड़ में गुलवीर ने 13 मिनट 24.95 सेकेंड का समय निकालकर तीसरा स्थान हासिल किया और इस स्पर्धा में पदक जीतने वाले पहले भारतीय बन गए। यह उनका इन खेलों में दूसरा पदक है।इससे पहले उन्होंने 28 जुलाई को 10,000 मीटर में सिल्वर मेडल अपने नाम किया था।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, जूडो में महिला वर्ग के 63 किलोग्राम भार में उन्नति शर्मा ने शनिवार को दक्षिण अफ्रीका की स्काई नोएस्टर को इप्पोन से हराकर ब्रॉन्ज मेडल जीता। उन्नति ने शानदार तकनीक दिखाते हुए अपने पैर से प्रतिद्वंद्वी का संतुलन बिगाड़ा, फिर उन्हें पीठ के बल गिराकर इप्पोन हासिल किया और मुकाबला महज एक मिनट सात सेकेंड में समाप्त कर दिया। इस जीत ने भारतीय जूडो के खाते में एक और मेडल जोड़ दिया और दिन को और भी यादगार बना दिया।

News Source : Social Media

Image Source : Social Media

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here