मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को कोलकाता में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की 125वीं जयंती पर आयोजित ‘स्मरणोत्सव’ में राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को स्मरण कर नमन किया।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “ओजस्वी शिक्षाविद् व दूरदर्शी राष्ट्रनायक डॉ. मुखर्जी जी का जीवन इस बात का प्रमाण है कि जब कोई विचार संकल्प में परिवर्तित होता है, तो वह आने वाली अनेक पीढ़ियों की दिशा तय करता है। बंगाल की धरती से उठी उनकी आवाज ने राष्ट्र की नींव को वैचारिक बल दिया और आज वही विचार भाजपा के करोड़ों कार्यकर्ताओं की ऊर्जा बनकर देश को नई ऊंचाइयों पर ले जा रहा है।”
News Source : Social Media
Image Source : X @AmitShah
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



