कोलकाता: नेपाल-इस्तांबुल फ्लाइट के इंजन में आग, इमरजेंसी लैंडिंग

0
114

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, काठमांडू से इस्तांबुल जा रही तुर्किश एयरलाइंस की उड़ान THY-727 को इंजन में गंभीर खराबी के कारण कोलकाता मोड़ दिया गया। विमान ने त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से दोपहर 1.29 बजे टेकऑफ किया था तथा उड़ान भरते ही एक इंजन बंद होने का संकेत मिला। पायलटों ने धादिंग क्षेत्र में विमान होल्ड कर स्थिति का आकलन किया।

आप को बता दे, सुरक्षा मानकों को प्राथमिकता देते हुए चालक दल ने लंबी दूरी की उड़ान जारी न रखने का निर्णय लिया तथा नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दोपहर 3.03 बजे सफल इमरजेंसी लैंडिंग कराई। विमान में सवार 236 यात्रियों और 11 क्रू सदस्यों को सुरक्षित बचा लिया गया है तथा विमान की गहन जांच चल रही है। यात्रियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था पर विचार किया जा रहा है।

Image source: कोलकाता एयरपोर्ट

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here