मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, फारस की खाड़ी में ईरान के मुख्य कच्चे तेल निर्यात केंद्र खर्ग द्वीप पर अमेरिकी हमले के बाद पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने के कारण संयुक्त अरब अमीरात में सुरक्षा अलर्ट बढ़ा दिया गया है। अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी सेना ने द्वीप पर कई सैन्य ठिकानों को नष्ट कर दिया, लेकिन तेल निर्यात के बुनियादी ढांचे पर हमला नहीं किया। ईरानी अधिकारियों ने अभी तक नुकसान का विस्तृत आकलन जारी नहीं किया है। हालांकि यह द्वीप ईरान के तेल निर्यात और व्यापक अर्थव्यवस्था के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र बना हुआ है।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस बीच, एक ड्रोन को रोके जाने के बाद फुजैराह बंदरगाह क्षेत्र पर हमला हुआ। इस हमले से कुछ परिचालन निलंबित करने पड़े है। यह सुविधा क्षेत्र के सबसे बड़े तेल भंडारण और ईंधन भरने वाले केंद्रों में से एक है और जहाजों को ईंधन की आपूर्ति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। ओमान की खाड़ी पर स्थित फुजैराह बंदरगाह से जहाज होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरे बिना ईंधन भर सकते हैं। होर्मुज जलडमरूमध्य लगभग दो सप्ताह पहले संघर्ष शुरू होने के बाद से वाणिज्यिक जहाजों के लिए काफी हद तक बंद है। ऑनलाइन प्रसारित वीडियो में संयुक्त अरब अमीरात के पूर्वी तट पर स्थित बंदरगाह परिसर के ऊपर से धुएं के बड़े-बड़े गुबार उठते दिखाई दे रहे हैं। संयुक्त अरब अमीरात के रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि ईरान द्वारा दागी गई नौ और बैलिस्टिक मिसाइलों और 33 ड्रोन को संयुक्त अरब अमीरात की वायु रक्षा प्रणालियों ने नाकाम कर दिया है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



