गणपति बप्पा आज लेंगे विदाई, मुंबई में किए गए सुरक्षा के कड़े इंतजाम

0
142
गणपति बप्पा आज लेंगे विदाई, मुंबई में किए गए सुरक्षा के कड़े इंतजाम

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, करीब 10 दिनों तक श्रद्धालुओं पर अपनी कृपा बरसाने के बाद भगवान गणेश आज फिर अपने धाम वापस लौट जाएंगे । इसे देखते हुए मुंबई पुलिस की तरफ़ से सुरक्षा के लिए कई महत्वपूर्ण क़दम उठाए गए है। लगभग 2866 पुलिस अधिकारियों समेत 16 हज़ार से भी ज्यादा पुलिस के जवान अलग अलग विसर्जन स्थलों पर मौजूद होंगे। इसके साथ ही सीसीटीवी कैमरों के जरिए भी विसर्जन स्थलों पर नजर रखी जाएगी।

आप को बता दे , मुंबई पुलिस के संयुक्त पुलिस आयुक्त सत्यनारायण चौधरी ने कहा, आज गणेश विसर्जन को देखते हुए मुंबई के अलग-अलग इलाकों में हमारी टीमें तैनात रहेंगी। हमारे अधिकारी बीएमसी और पुलिस के साथ कोऑर्डिनेटर करके सुरक्षा का जायजा लेंगे। गणेश विसर्जन एक महत्वपूर्ण त्यौहार है इसलिए कई पुलिस कर्मचारियों की छुट्टियां भी कैंसिल की गई है। वे आज मुंबई की सुरक्षा में तैनात रहेंगे। पुलिस कंट्रोल रूम से ड्रोन और कैमरा की मदद से भी भीड़ भाड़ वाले स्थनों पर नज़र रखी जायेगी।

जानकारी के लिए बता दें कि, आज मुंबई शहर में कानून- व्यवस्था बनाए रखने के लिए 8 एडीसीपी, 25 डीसीपी, 45 एसीपी समेत कुल 1866 पुलिस अधिकारी तैनात रहेंगे। इसके साथ ही करीब 16250 पुलिसकर्मियों को भी विसर्जन कार्यक्रमों में तैनात किया जाएगा। किसी भी तरह के आतंकी हमले या वारदात से निपटने के लिए एसआरपीएफ की 35 प्लाटून, आरपीएफ, आरएएफ, होमगार्ड और क्यूआरटी टीमें भी विसर्जन स्थलों पर तैनात रहेंगी।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi #India

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here