गाजियाबाद के खोड़ा थाना क्षेत्र के लोकप्रिय विहार में शुक्रवार मध्यरात्रि एक इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में आग लग गई। आग लगने के दौरान शोरूम की छत ढह गई। जानकारी के अनुसार, शोरूम की छत गर्डर-पटिया से बनी थी। आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही फायर स्टेशन वैशाली से मुख्य अग्निशमन अधिकारी तीन गाड़ियां लेकर घटनास्थल पर पहुंचे। दमकलकर्मियों ने चार गाड़ियों की मदद से एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
मीडिया की माने तो, इलेक्ट्रॉनिक सामान होने के कारण काला धुआं आसमान में छा गया था। इसके बाद एक गाड़ी साहिबाबाद से और मंगाई गई। आग इतनी तेज थी कि गर्डर-पटिया और टीनशेड नीचे गिर गया। गनीमत रही की एक ही मंजिल बना था। आग से शोरूम मालिक का काफी नुकसान हुआ है। फिलहाल आग से किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



