गुजरात में लोकसभा चुनावों से पहले एक बार फिर इस्तीफों का दौर शुरू हाे गया है। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आम आदमी पार्टी के विधायक भूपत भायाणी के इस्तीफे के बाद अब कांग्रेस के खंभात से विधायक चिराग पटेल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष को अपना इस्तीफा सौंप दिया।
बता दें कि, खंभात से कांग्रेस के विधायक चिराग पटेल के इस्तीफे के बाद राज्य विधानसभा में पार्टी के विधायकों की संख्या घटकर 16 रह गई है। सालभर पहले हुए विधानसभा चुनावों में पार्टी को कुल 17 सीटों पर जीत हासिल हुई थी। चिराग पटेल ने बीजेपी के सिटिंग विधायक मयूर रावल को हराकर विधानसभा पहुंचे थे।
Image source: social media
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



