गुजरात के CM भूपेन्द्र पटेल ने सिंगापुर के मौद्रिक प्राधिकरण के मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी सोपनेंदु मोहंती से की मुलाकात

0
150
Image source: @Bhupendrapbjp
Image source: @Bhupendrapbjp

गुजरात के सीएम भूपेन्द्र पटेल वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट (वीजीजीएस) को बढ़ावा देने के लिए जापान और सिंगापुर के सात दिवसीय दौरे पर है। सूत्रों से प्राप्‍त जानकारी के अनुसार, वहीं आज CM भूपेन्द्र पटेल ने सिंगापुर के मौद्रिक प्राधिकरण के मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी श्री सोपनेंदु मोहंती से मुलाकात की।

इसकी जानकारी उन्‍होंने अपने सोशल मीडिया एक्‍स पर दी है। उन्‍होंने एक्‍स पर लिखा “सिंगापुर के मौद्रिक प्राधिकरण के मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी श्री सोपनेंदु मोहंती से मुलाकात की और माननीय प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत के विकास और गुजरात में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा की। गिफ्ट सिटी में सिंगापुर की कंपनियों की उपस्थिति और वृद्धि गुजरात-सिंगापुर के बढ़ते संबंधों के प्रमुख घटकों में से एक है”।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here