मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भारतीय पोत शिवालिक आज गुजरात के मुंद्रा बंदरगाह पर पहुंच गया है। पश्चिम एशिया में हाल के घटनाक्रमों पर आज नई दिल्ली में अंतर-मंत्रालयी ब्रीफिंग को संबोधित करते हुए पत्तन, पोत और जलमार्ग मंत्रालय के विशेष सचिव राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि एलपीजी वाहक शिवालिक द्वारा माल उतारने में कोई देरी न हो, इसके लिए बंदरगाह पर दस्तावेज़ीकरण और प्राथमिकता के आधार पर बर्थिंग की व्यवस्था की गई।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, उन्होंने यह भी बताया कि एलपीजी ले जा रहा एक अन्य भारतीय पोत नंदा देवी कल यहां पहुंच जाएगा। पत्तन, पोत और जलमार्ग मंत्रालय के विशेष सचिव राजेश कुमार सिन्हा ने कहा कि संयुक्त अरब अमीरात से रवाना हुआ भारतीय ध्वज वाला पोत जग लाडकी सुरक्षित स्वदेश पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि यह पोत लगभग 81 हजार टन मुरबान कच्चा तेल लेकर आ रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि फारस की खाड़ी क्षेत्र में सभी भारतीय नाविक सुरक्षित हैं और पिछले 24 घंटों में किसी भी घटना की सूचना नहीं है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा खबरें



