गुजरात: दो बसों की टक्कर में 4 लोगों की हुई मौत

0
115

गुजरात में पंचमहल जिले के गोधरा-दाहोद हाईवे पर आज एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। दो प्राइवेट लग्जरी बसों की टक्कर में 2 बच्चों सहित 4 लोगों की मौत हुई है जबकि करीब 25 लोग घायल हुए हैं। मीडिया की माने तो, हाईवे के किनारे ही इंदौर जा रही एक बस खराबी की वजह से खड़ी थी और इसकी रिपेयरिंग जारी थी। इसी दौरान दूसरी लग्जरी बस का ड्राइवर खड़ी बस को देख नहीं पाया और पीछे से खड़ी बस में टक्कर मार दी। खड़ी लग्जरी बस से टकराने के बाद यात्रियों से भरी लग्जरी बस के ड्राइवर ने स्टीयरिंग से नियंत्रण खो दिया और सड़क के किनारे जा गिरी। इस हादसे में बस में सवार 4 यात्रियों की मौत हो गई है और करीब 25 अन्य यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं।

जानकारी के मुताबिक, घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। हादसा होते ही आसपास के लोग वहां पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी। घटना के बाद डीवाईएसपी समेत काफिला मौके पर पहुंचा और पूरे मामले में कार्यवाही की।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here