गुजरात : सीएम भूपेंद्र पटेल ने गांधीनगर में स्टेट इमरजेंसी ऑपरेशन्स सेंटर का किया दौरा, भारी बारिश से पैदा हुई स्थिति का जायजा लिया

0
90
गुजरात : सीएम भूपेंद्र पटेल ने गांधीनगर में स्टेट इमरजेंसी ऑपरेशन्स सेंटर का किया दौरा, भारी बारिश से पैदा हुई स्थिति का जायजा लिया

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने आज गांधीनगर में स्टेट इमरजेंसी ऑपरेशन्स सेंटर का दौरा किया और भारी बारिश से पैदा हुई स्थिति (खासकर दक्षिण गुजरात में) का जायजा लिया और इस बारे में विस्तृत जानकारी हासिल की।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम भूपेंद्र पटेल ने वलसाड जिले की स्थिति के बारे में गुजरात सरकार में कैबिनेट मंत्री नरेशभाई पटेल और कलेक्टर से मोबाइल पर बात की और बचाव व राहत कार्यों की जानकारी ली। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने उन्हें यह भी भरोसा दिलाया कि जरूरत पड़ने पर एनडीआरएफ की अतिरिक्त टीमें तैनात की जाएंगी। साथ ही सीएम भूपेंद्र पटेल ने सूरत और नवसारी के कलेक्टरों से भी बात की और उन्हें निचले और जलभराव वाले इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाने का निर्देश दिया।

News Source : Social Media

Image Source : X @Bhupendrapbjp

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here