मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति (सीजेआई) जस्टिस सूर्यकांत ने आज गुरुग्राम में अत्याधुनिक ‘टावर ऑफ जस्टिस’ का लोकार्पण किया। साथ ही उन्होंने डिजिटल माध्यम से पुन्हाना एवं नूंह में नव-निर्मित आधुनिक न्यायिक परिसरों का भी उद्घाटन किया। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बताया कि यह आधुनिक भवन न्याय व्यवस्था को अधिक सुलभ, पारदर्शी, प्रभावी और तकनीक-सक्षम बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। ज्ञान, प्रौद्योगिकी, नवाचार, स्टार्टअप और वैश्विक निवेश के प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित हो चुके गुरुग्राम में यह आधुनिक न्यायिक अवसंरचना प्रदेश और देश की प्रगति को नई गति प्रदान करेगी।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम नायब सिंह सैनी ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया कि पीएम मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में जिस प्रकार ‘ईज ऑफ डुइंग बिजनेस’ को सशक्त बनाया गया है, उसी प्रकार ‘ईज ऑफ जस्टिस’ को भी राष्ट्रीय प्राथमिकता के रूप में आगे बढ़ाया जा रहा है। सीएम सैनी ने लिखा, “यह पहल प्रत्येक नागरिक तक त्वरित, पारदर्शी और सुलभ न्याय सुनिश्चित करने के हमारे संकल्प को और अधिक मजबूत करेगी। इस ऐतिहासिक अवसर पर न्यायपालिका से जुड़े सभी सम्मानित जनों तथा प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।”
News Source : Social Media
Image Source : X @NayabSainiBJP
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



