गोवा के CM डॉ. प्रमोद सावंत ने स्वच्छता अभियान के तहत मंदिरों में की साफ सफाई

0
107

22 जनवरी को अयोध्या में होने वाली रामलला की प्रतिष्ठा का हर तरफ उल्लास है। इस बीच पीएम मोदी ने मंदिरों में सफाई अभियान चलाए जाने की अपील की है। मंदिरों और सार्वजनिक स्थलों की साफ–सफाई के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान के बाद मंदिरों में साफ–सफाई की जा रही है। वहीं, आज गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत श्री दत्त मंदिर, राधाकृष्ण मंदिर सांखली और रुद्रेश्वर मंदिर हरवलेम में स्वच्छता अभियान में शामिल हुए।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस दौरान उन्होंने न सिर्फ झाड़ू लगाई बल्कि अपने हाथ से कूड़ा करकट उठाकर डस्टबिन में डाला और अयोध्या के लिए स्वच्छता का संदेश दिया।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here