गोवा : सीएम डॉ. प्रमोद सावंत मडगांव में बीजेपी महिला मोर्चा द्वारा आयोजित “मथाग्राम महिला मेलावो” में हुए शामिल

0
89
गोवा : सीएम डॉ. प्रमोद सावंत मडगांव में बीजेपी महिला मोर्चा द्वारा आयोजित

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत ने आज मडगांव में बीजेपी महिला मोर्चा द्वारा आयोजित “मथाग्राम महिला मेलावो” में शामिल हुए और उसे संबोधित किया। इस अवसर पर बीजेपी गोवा के अध्यक्ष दामोदर जी. नाइक, मंत्री दिगंबर कामत, विधायकों, बीजेपी महिला मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्त्ता मौजूद रहे। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम डॉ. प्रमोद सावंत ने लिखा, “मैंने महिलाओं के लिए शिक्षा, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता सुनिश्चित करने के लिए हमारी सरकार की प्रतिबद्धता – ‘साक्षरता, सुरक्षितता और स्वयंपूर्णता’ – के बारे में बात की।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “मैंने महिलाओं की सुरक्षा, कौशल विकास, शिक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए उठाए गए कदमों पर प्रकाश डाला और इस बात को दोहराया कि सशक्त महिलाएं ही ‘विकसित गोवा’ और ‘विकसित भारत’ के निर्माण में मुख्य भूमिका निभाती हैं। मैंने महिला मोर्चा और पूरे गोवा की महिलाओं को राज्य के विकास और राष्ट्र-निर्माण में अपनी मजबूत भूमिका निभाते रहने के लिए प्रोत्साहित किया।”

News Source : Social Media

Image Source : X @DrPramodPSawant

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here