मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत ने आज वेर्ना के आईडीसी हॉल में मेगा जॉब फेयर 2026 के जरिए चुने गए युवा उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र सौंपें। इस अवसर पर उद्योग मंत्री मौविन गोडिन्हो, जीआईडीसी चेयरमैन एलेक्सियो रेजिनाल्डो लोउरेंको, अधिकारी और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, साथ ही सीएम डॉ. प्रमोद सावंत ने गोवा के युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करने और ‘स्वयंपूर्ण गोवा’ व ‘विकसित भारत’ के विजन को मजबूत करने के लिए गोवा ह्यूमन रिसोर्स डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (जीएचआरडीसी), वेरना इंडस्ट्रीज़ एसोसिएशन और सभी भाग लेने वाले उद्योगों को बधाई दी। एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम डॉ. प्रमोद सावंत ने लिखा, “हमारी सरकार गोवा के युवाओं के लिए स्किलिंग, री-स्किलिंग, अप-स्किलिंग और पारदर्शी, योग्यता-आधारित रोज़गार के अवसर पैदा करने के लिए प्रतिबद्ध है।”
News Source : Social Media
Image Source : X @DrPramodPSawant
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



