चांद पर लहराएगा तिरंगा, आज लॉन्च होगा चंद्रयान-3

0
129

आज का दिन भारत के लिए काफी खास होने वाला है। अब से महज कुछ घंटों बाद मिशन-चंद्रयान-3 को लॉन्च किया जाएगा। इसे लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। मीडिया की माने तो, आज दोपहर 2:35 बजे श्रीहरिकोटा से रॉकेट अपनी उड़ान भरेगा और चांद की ओर सीधे कूच कर जाएगा। मिशन-चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग को फ्रंट से लीड करने की जिम्मेदारी रॉकेट वुमन के नाम से मशहूर स्पेस साइंटिस्ट ऋतु करिधाल श्रीवास्तव को सौंपा गया है। ऋतु करिधाल श्रीवास्तव मूल रूप से लखनऊ की रहने वाली हैं। इससे पहले ऋतु करिधाल श्रीवास्तव मंगलयान मिशन में अपनी कुशलता दिखा चुकी हैं। मंगलयान मिशन में उनकी अहम भूमिका को देखते हुए उन्हें मिशन चंद्रयान 3 का डायरेक्टर नियुक्त किया गया है।

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, क्रॉयोजनिक इंजन स्टार्ट होने के बाद रॉकेट की रफ्तार 36,968 किमी प्रति घंटे हो जाएगी। लॉन्चिंग के 16 मिनट बाद ये पृथ्वी की कक्षा में स्थापित हो जाएगा और धीरे-धीरे अपना ऑर्बिट बढ़ाकर चांद की कक्षा में प्रवेश करेगा। दोपहर 2:35 बजे जब रॉकेट बूस्टर को लॉन्च किया जाएगा तो इसकी शुरुआती रफ्तार 1627 किमी प्रति घंटा होगी। लॉन्च के 108 सेकंड बाद 45 किमी की ऊंचाई पर इसका लिक्विड इंजन स्टार्ट होगा और रॉकेट की रफ्तार 6437 किमी प्रति घंटा हो जाएगी। आसमान में 62 किमी की ऊंचाई पर पहुंचने पर दोनों बूस्टर रॉकेट से अलग हो जाएंगे और रॉकेट की रफ्तार 7 हजार किमी प्रति घंटा पहुंच जाएगी। इस मिशन का पहला टारगेट चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडर की सॉफ्ट लैंडिंग है। दूसरा टारगेट रोवर का चंद्रमा की सतह पर चहलकदमी करना और तीसरा रोवर से जुटाई जानकारी के आधार पर चंद्रमा के रहस्यों से पर्दा उठाना है। चंद्रयान-3 धरती से चांद की 3.84 लाख किमी की दूरी 40 दिनों में तय करेगा। लॉन्चिंग के बाद रॉकेट इसे पृथ्वी के बाहरी ऑर्बिट तक ले जाएगा।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

 

 

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here