चिकित्सा वस्त्र और स्वास्थ्य प्रौद्योगिकी क्षेत्र आत्मनिर्भर भारत को देंगे नई मजबूती : केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह

0
81
चिकित्सा वस्त्र और स्वास्थ्य प्रौद्योगिकी क्षेत्र आत्मनिर्भर भारत को देंगे नई मजबूती : केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि चिकित्सा वस्त्र, तकनीकी वस्त्र और स्वास्थ्य प्रौद्योगिकी क्षेत्र भारत की आत्मनिर्भरता और वैश्विक प्रतिस्पर्धात्मकता को बढ़ाने की अपार क्षमता रखते हैं। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने शनिवार को विशाखापत्तनम स्थित आंध्र प्रदेश मेडटेक जोन -ए.एम.टी.जेड का दौरा किया, जहां उन्होंने चिकित्सा उपकरण निर्माण इकाइयों, अनुसंधान और नवाचार केंद्रों तथा अन्य महत्वपूर्ण औद्योगिक अवसंरचनाओं का जायजा लिया।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस अवसर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार भारत को वैश्विक विनिर्माण और नवाचार केंद्र के रूप में स्थापित करने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि ये प्रयास ‘मेक इन इंडिया’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ के दृष्टिकोण के अनुरूप हैं। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि ए.एम.टी.जेड की सुविधाएं स्वास्थ्य प्रौद्योगिकी और उन्नत विनिर्माण में भारत की बढ़ती क्षमताओं को दर्शाती हैं। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने एक चिकित्सा वस्त्र परीक्षण प्रयोगशाला का उद्घाटन किया। उन्होंने चिकित्सा उपकरणों, निदान, नसबंदी, 3डी प्रिंटिंग, शल्य चिकित्सा उपकरणों और जैव सामग्री निर्माण से संबंधित उन्नत सुविधाओं का भी निरीक्षण किया।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here