चौथे खेलो इंडिया युवा खेल 2021 आज शाम हरियाणा में शुरू होंगे

0
211

चौथे खेलो इंडिया युवा खेल 2021 आज शाम हरियाणा में भव्य उद्घाटन समारोह के साथ शुरू होंगे। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पंचकुला में इस भव्य खेल महोत्सव का आधिकारिक शुभारंभ करेंगे। केन्द्रीय युवा मामले और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल और राज्य के खेल मंत्री संदीप सिंह भी उद्घाटन समारोह में मौजूद रहेंगे।
युवा खेल 13 जून तक चलेंगे। पांच स्थानों पंचकुला, अम्बाला, शाहाबाद, चंडीगढ़ और दिल्ली में 25 खेल स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी। इन खेलों में लगभग साढ़े आठ हजार खिलाड़ी भाग लेंगे। खेलो इंडिया युवा खेल में पहली बार सभी राज्य और केन्द्र शासित प्रदेश भाग ले रहे हैं। सबसे बड़ा दल मेजबान हरियाणा का है जिसमें पांच सौ 28 खिलाड़ी शामिल हैं।
कबड्डी और वॉलीबॉल के शुरूआती मुकाबले कल पंचकुला में खेले गए। महिला कबड्डी के शुरूआती मुकाबलों में हरियाणा ने पंजाब पर 60-24 के अंतर से जीत दर्ज की। आंध्र प्रदेश ने चंडीगढ़ को 40-28 के अंतर से पराजित किया। पुरुष कबड्डी में उत्तर प्रदेश ने पंजाब को 52-36 से हराया जबकि हिमाचल प्रदेश ने चंडीगढ़ को 77-15 से पराजित किया।
पुरुष वॉलीबॉल में उत्तर प्रदेश ने चंडीगढ़ पर 3-0 से जीत हासिल की जबकि हरियाणा ने तमिलनाडु को 3-1 से पराजित किया। महिला वॉलीबॉल में पश्चिम बंगाल ने उत्तर प्रदेश को 3-0 से हराया जबकि केरल ने छत्तीसगढ़ पर 3-2 से जीत दर्ज की।

 

courtesy newsonair

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here