छत्तीसगढ़: ओवरटेक के चक्कर में बस से भिड़ी कार, एक की हुई मौत

0
158

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले में सड़क हादसा हो गया है। यहां ओवरटेक के चक्कर में बस से कार भिड़ गई। अंबिकापुर- बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर उदयपुर के समीप आज ओवरटेक के चक्कर में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। वहीं तीन लोग घायल हो गए। मीडिया सूत्रों से  प्राप्‍त जानकारी के अनुसार, बिहार से वापस रायपुर लौट रहे परिवार की कार सरगुजा के उदयपुर थाना क्षेत्र के अलकापुरी मोड़ में रायल बस से टकरा गई। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और स्थानीय नागरिकों के सहयोग से दो घंटे की मशक्कत के बाद कार के घायल चालक को निकाला जा सका।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

 

 

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here