छत्तीसगढ़: कॉलेज कैंपस में लड़कियों के बीच गैंगवार

0
120

प्रदेश के सरगुजा ज़िले के अंबिकापुर PG कॉलेज कैंपस में छात्राओं के दो गुटों में किसी बात को लेकर जमकर मारपीट हो गई। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, छात्राओं के बीच मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। कैंपस में छात्रों के दो गुटों में किसी बात को लेकर मारपीट हो गई। घटना सामने आने के बाद कॉलेज प्रबंधन और गांधीनगर पुलिस जांच में जुट गई है।

मीडिया सूत्रों की माने तो, छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से छात्र-छात्राओं के दो गुटों में जमकर मारपीट हो गई। ये मारपीट सरगुजा जिले में अंबिकापुर के PG कॉलेज कैंपस में हुई है। मारपीट के कारणों का अभी तक पता नहीं चला है। घटना सामने आने के बाद कॉलेज प्रबंधन और गांधीनगर पुलिस जांच में जुट गई है। मारपीट का वीडियो वहां मौजूद छात्र-छात्राओं ने अपने मोबाइल में बनाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।                                                                                                                                    #dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा खबरें

 

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here