छत्तीसगढ़-बीजापुर में पूर्व सरपंच का दो दिन पहले अपहरण कर नक्सलियों ने की हत्या

0
100

बीजापुर: मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार को आदवाड़ा से वापस लौटते समय नक्सलियों ने बिरियाभूमि के पूर्व सरपंच को अगवा कर लिया था। बीती रात नक्सलियों ने उनकी हत्या कर शव के पास एक पर्चा छोड़ा है। जिसमें पूर्व सरपंच को भाजपा कार्यकर्ता बताते हुए उन्हें चेतावनी देने की बात लिखी हुई है। जिले के भैरमगढ़ ब्लाक के ग्राम बिरियाभूमि के पूर्व सरपंच सुकलु फरसा की बीती रात नक्सलियों ने हत्या कर दी।

नक्सलियों ने शव के पास एक पर्चा छोड़ा है। जिसमें पूर्व सरपंच को भाजपा कार्यकर्ता बताया गया है। पर्चा में लिखा है कि फरसा को तीन बार चेतावनी दीा थी, लेकिन वह नहीं माना। इतना ही नहीं पर्चा में नक्सलियों ने भाजपा कार्यकर्ताओं को चेतावनी देते हुए पार्टी छोड़ने की अपील की है। भैरमगढ़ एरिया कमेटी ने पर्चा छोड़ा है। बता दें मंगलवार को पूर्व सरपंच सुकलु फरसा अपनी पत्नी के साथ पारिवारिक काम से आदवाड़ा गये हुए थे। शाम को वहां से वापस लौट रहे थे। तभी तीन लोगों ने उन्हें रोका और उन्हें अगवा कर अपने साथ ले गये। उनकी पत्नी को वहां से जाने दिया। चौबीस घंटे बीत जाने के बाद भी जब पूर्व सरपंच घर वापस नहीं लौटे तो परिजनों ने मीडिया व सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें रिहा करने की अपील अपहरणकर्ताओं से की थी। वही पूर्व सरपंच की बेटी यामिनी ने भी सोशल मीडिया से अपने पिता को छोड़ने मार्मिक गुहार लगाई थी। बावजूद नक्सलियों ने बीती रात उनकी हत्या कर दी।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

News & Image Source: khabarmasala

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here