रायपुर आर्ट, लिट्रेचर एंड फिल्म फेस्टिवल (RALFF23) के समापन और अवार्ड सेरेमनी में बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल शामिल हुई। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, कार्यक्रम में पहुंची अमीषा पटेल ने बेस्ट फिल्म मेकर्स को अवार्ड दिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में इस तरह फिल्म फेस्टिवल वाकई में हमारे इंडस्ट्री के लिए महत्वपूर्ण है। इससे फिल्म मेकर्स को प्रोत्साहन मिलता है। जैसा कि मैंने सुना इस फिल्म फेस्टिवल में ईरान और अमेरिका की फिल्में प्रदर्शित हुई। मुझे उम्मीद है आने वाले समय में भारत के साथ-साथ अन्य और कई देशों की फिल्में शामिल होंगी। उन्होंने इस आयोजन के लिए शुभकामनाएं दी।
मीडिया की माने तो, रायपुर में तीन दिवसीय फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया गया था। इसका समापन लाभांडी के एक निजी होटल में हुआ। कार्यक्रम का आयोजन छत्तीसगढ़ शासन के संस्कृति विभाग और छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के सहयोग से नेचर फ्रेंड्स सोशल वेलफेयर ऑर्गनाइजेशन की ओर से किया गया था।
Image source: social media
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



