मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में आज नौ माओवादियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया है। आत्मसमर्पण करने वाले इन माओवादियों में सात महिला कैडर शामिल हैं। सरकार द्वारा इन सभी पर कुल सैंतालीस लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था। इन माओवादियों ने रायपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक अमरेश मिश्रा और धमतरी जिले के पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार के सामने आधिकारिक रूप से सरेंडर किया। इस दौरान उन्होंने हिंसा का त्याग करते हुए दो इंसास राइफल, दो एसएलआर, एक कार्बाइन और एक बंदूक सहित भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद भी पुलिस को सौंपे हैं।
आप को बता दे, पुलिस विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, ये माओवादी राज्य के सीता नदी क्षेत्र के साथ-साथ नगरी, मैनपुर और गोबरा इलाकों में सक्रिय थे। इन पर क्षेत्र में कई हिंसक घटनाओं और वारदातों में शामिल होने का गंभीर आरोप है। सुरक्षा बलों के बढ़ते दबाव और शासन की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर इन्होंने समाज की मुख्यधारा से जुड़ने का फैसला किया है। प्रशासन ने इनके आत्मसमर्पण को नक्सल विरोधी अभियान में एक बड़ी सफलता के रूप में देखा है।
Image source: google search
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



