छत्तीसगढ़ : सीएम विष्णुदेव साय रायपुर में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा में हुए शामिल

0
81
छत्तीसगढ़ : सीएम विष्णुदेव साय रायपुर में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा में हुए शामिल

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर में सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम से सुभाष स्टेडियम तक ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “कदम-कदम पर गूंजा नारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा! आज रायपुर में सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम से सुभाष स्टेडियम तक ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा में सम्मिलित हुआ।”

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “हाथों में तिरंगा, हृदय में राष्ट्रप्रेम और जुबां पर भारत माता की जय के उद्घोष के साथ उमड़ा जनसैलाब अद्भुत था। विशेषकर युवा साथियों का उत्साह राष्ट्र के प्रति समर्पण और सेवा की भावना को नई ऊर्जा देता है।राष्ट्रभक्ति के इस गौरवपूर्ण उत्सव में सहभागी सभी युवा साथियों और नागरिकों का हृदय से अभिनंदन। भारत माता की जय! वंदे मातरम्!”

News Source : Social Media

Image Source : X @vishnudsai

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here