मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोमवार को गृहग्राम बगिया में गजरथ यात्रा–भाग 02 पुस्तक का विमोचन किया। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएमओ छत्तीसगढ़ ने बताया कि इस दौरान सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि जशपुर वनमण्डल की यह पहल गांव-गांव और विद्यालयों तक पहुंचकर हाथियों के प्राकृतिक व्यवहार, सुरक्षित सह-अस्तित्व और वन्यजीव संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ा रही है। आधुनिक तकनीक, ग्रामीण सहभागिता और वन विभाग के समन्वित प्रयासों से मानव-हाथी द्वंद्व कम करने और हाथियों के संरक्षण की दिशा में सार्थक कार्य किया जा रहा है।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएमओ छत्तीसगढ़ ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया कि इस अवसर पर हाथी-मानव द्वंद्व प्रबंधन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले वनकर्मियों को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित भी किया।
News Source : Social Media
Image Source : X @ChhattisgarhCMO
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



