छत्तीसगढ़ : सीएम विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले के ग्राम केरसई में 24.70 लाख रूपए की लागत से निर्मित महतारी सदन का लोकार्पण किया

0
69
छत्तीसगढ़ : सीएम विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले के ग्राम केरसई में 24.70 लाख रूपए की लागत से निर्मित महतारी सदन का लोकार्पण किया

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गुरुवार को जशपुर जिले के ग्राम केरसई में 24.70 लाख रूपए की लागत से निर्मित महतारी सदन का लोकार्पण किया। इसके साथ ही सीएम साय ने 84.69 लाख रूपए की लागत के 6 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन कर क्षेत्रवासियों को विकास की सौगात दी। इनमें सड़क, पुलिया, मुक्तिधाम और महिला सशक्तीकरण से जुड़े कार्य शामिल हैं।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विभिन्न विभागों एवं महिला स्व-सहायता समूहों के स्टॉलों का अवलोकन किया। साथ ही उन्होंने महिलाओं से संवाद कर उनकी आजीविका गतिविधियों की जानकारी ली तथा गर्भवती महिलाओं की गोद भराई कर पोषण किट भेंट की व शिशुओं का अन्नप्राशन कराया।

News Source : Social Media

Image Source : X @ChhattisgarhCMO

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here