मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंगलवार को “किसान और किसानी-प्रोत्साहन तथा परिणाम” संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएमओ छत्तीसगढ़ ने बताया कि इस दौरान प्रगतिशील किसानों का सम्मान करते हुए सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि सिंचाई सुविधाओं के विस्तार, फसल विविधीकरण, आधुनिक तकनीक और कृषि आधारित उद्यमों के माध्यम से खेती को अधिक लाभकारी बनाया जा रहा है।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएमओ छत्तीसगढ़ ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि हमारी सरकार ₹3100 प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी, रिकॉर्ड 141 लाख मीट्रिक टन उपार्जन, सिंचाई परियोजनाओं को गति देते हुए किसानों की आय बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
News Source : Social Media
Image Source : X @ChhattisgarhCMO
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



