बुधवार को लैंडस्लाइड की एक बड़ी घटना जम्मू कश्मीर से सामने आई। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के ऊपरी इलाकों में बुधवार को बाढ़ और भूस्खलन से आठ लोगों की मौत हो गई। लैंडस्लाइड की घटना के बाद मौके पर राहत-बचाव शुरू कर दिया गया है। हालांकि खराब मौसम के कारण राहत-बचाव कार्य में भी परेशानी आ रही है। बीते कुछ दिनों से देश के कई राज्यों में हो रही भारी बारिश से जनजीवन बुरी तरह से अस्त-व्यस्त है। मैदानी इलाकों में बाढ़ तो पहाड़ी इलाकों में लैंडस्लाइड की घटनाएं काफी बढ़ गई है। पहाड़ दरकने से कई रास्ते बंद हो गए हैं। जिससे उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू कश्मीर जैसे पहाड़ी राज्यों के कई इलाके कट गए हैं। यहां भारी मुश्किलों के बीच लोग जैसे-तैसे कर अपना जीवन गुजार रहे हैं।
मीडिया सूत्रों के अनुसार, जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के ऊपरी इलाकों में बुधवार को बाढ़ और भूस्खलन से आठ लोगों की मौत हो गई। पुलिस और स्थानीय लोगों ने बचाव अभियान शुरू कर दिया है। कठुआ पुलिस ने घटना की पुष्टि की है। कठुआ पुलिस के मुताबिक, यहां बाढ़ और लैंडस्लाइड से कई लोग प्रभावित हुए हैं। लोगों के घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। फिलहाल, बाढ़ और लैंडस्लाइड से प्रभावितों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया है। दूसरी ओर बारिश के कारण कठुआ के नदियों में उफान है। कई इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति हो गई है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें