जयपुर : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एफएमसीबीजी की बैठक के दौरान इंडोनेशिया के वित्त उप-मंत्री जुडा अगुंग से मुलाकात की

0
75
जयपुर : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एफएमसीबीजी की बैठक के दौरान इंडोनेशिया के वित्त उप-मंत्री जुडा अगुंग से मुलाकात की

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय वित्त और कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण ने कल राजस्थान के जयपुर में ब्रिक्स वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक गवर्नरों (एफएमसीबीजी) की बैठक के दौरान इंडोनेशिया के वित्त उप-मंत्री जुडा अगुंग से मुलाकात की। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में वित्त मंत्रालय ने बताया कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि पिछले महीने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इंडोनेशिया यात्रा ने दोनों देशों के बीच ‘व्यापक रणनीतिक साझेदारी’ को एक नए ‘स्वर्ण युग’ में पहुंचा दिया है। वित्त मंत्रालय ने बताया कि दोनों नेताओं ने वित्तीय क्षेत्र के विकास; अंतरराष्ट्रीय वित्तीय सेवाओं में करीबी सहयोग (जिसमें वित्तीय केंद्र स्थापित करने और चलाने के बारे में जानकारी का आदान-प्रदान शामिल है); भारत-इंडोनेशिया आर्थिक और वित्तीय वार्ता; व्यापारिक संबंधों को मजबूत करने; और स्थानीय मुद्रा में लेन-देन जैसे मुद्दों पर चर्चा की।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, वित्त मंत्रालय ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया कि दोनों पक्षों ने इस बात पर सहमति जताई कि ‘ग्लोबल साउथ’ के समान सोच वाले सदस्य देशों के रूप में, भारत और इंडोनेशिया को बहुपक्षीय संस्थाओं के भीतर मिलकर काम करना जारी रखना चाहिए। इंडोनेशिया के वित्त उप-मंत्री जुडा अगुंग ने भारत की मजबूत आर्थिक वृद्धि और विपरीत परिस्थितियों में भी डटे रहने की क्षमता की सराहना की। सोशल मीडिया पोस्ट में वित्त मंत्रालय द्वारा आगे बताया कि दोनों पक्षों ने वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच विकास की गति बनाए रखने के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि मैक्रो-इकोनॉमिक स्थिरता को मजबूत करने के लिए संरचनात्मक सुधार, बुनियादी ढांचे में लगातार निवेश और डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर बहुत महत्वपूर्ण हैं।

News Source : Social Media

Image Source : X @FinMinIndia

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here