जयपुर : सीएम भजनलाल शर्मा तीन दिवसीय ‘कॉमनवेल्थ पीस, मीडिएशन एंड रूल ऑफ लॉ कॉन्फ्रेंस’ के उद्घाटन समारोह में हुए शामिल

0
81
जयपुर : सीएम भजनलाल शर्मा तीन दिवसीय 'कॉमनवेल्थ पीस, मीडिएशन एंड रूल ऑफ लॉ कॉन्फ्रेंस' के उद्घाटन समारोह में हुए शामिल

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शुक्रवार को तीन दिवसीय ‘कॉमनवेल्थ पीस, मीडिएशन एंड रूल ऑफ लॉ कॉन्फ्रेंस’ के उद्घाटन समारोह में शामिल हुए। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम भजनलाल शर्मा ने बताया कि इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में पधारे राष्ट्रमंडल देशों के न्यायाधीशों, विधि विशेषज्ञों, वरिष्ठ अधिवक्ताओं, मीडिएटर्स, संवैधानिक पदाधिकारियों, शिक्षाविदों और नीति-निर्माताओं का राजस्थान की पावन भूमि पर आत्मीय स्वागत किया।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम भजनलाल शर्मा ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया कि यह महाकुंभ वैश्विक शांति, न्याय और कानून के शासन को और अधिक सशक्त बनाते हुए नई सोच, नई दिशा और नए वैश्विक दृष्टिकोण की शुरुआत करेगा। इस समारोह में भारत के सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत, केंद्रीय विधि और न्याय (स्वतंत्र प्रभार) एवं संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति संदीप मेहता, न्यायमूर्ति विजय, राजस्थान उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति संजीव प्रकाश शर्मा सहित अन्य सम्मानित जन उपस्थित रहे।

News Source : Social Media

Image Source : X @BhajanlalBjp

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here