मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, संयुक्त राष्ट्र के विश्व मौसम विज्ञान संगठन ने कार्बन डाइऑक्साइड जैसी गर्म करने वाली गैसों के उत्सर्जन के कारण पृथ्वी की जलवायु पहले से कहीं अधिक असंतुलित होने की चेतावनी जारी की है। इस ऊर्जा असंतुलन के कारण पिछले वर्ष समुद्र का तापमान नए स्तर पर पहुंच गया। जिस कारण धरती पर बर्फ की चोटियाँ लगातार पिघल रही हैं।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पृथ्वी की अतिरिक्त ऊर्जा से समुद्र अधिक गर्म हो रहा है तथा समुद्री जीवन को नुकसान पहुँच रहा है। इससे तूफान की तीव्रता और समुद्र का स्तर बढ़ रहा है। वैज्ञानिकों को आशंका है कि इस वर्ष के अंत में अल नीनो से गर्मी बढ़ने की संभावना है। वहीं, संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतेरस ने जलवायु, ऊर्जा और राष्ट्रीय सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए देशों से नवीकरणीय ऊर्जा की ओर बढ़ने का आह्वान किया है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा खबरें



