जापान ने अरबों डॉलर किया रक्षा बजट, रिकॉर्ड बढ़कर हुआ 52.67 अरब डॉलर

0
232

जापान अपने रक्षा बजट में रिकॉर्ड बढ़ोतरी कर रहा है। इसी बीच एशिया प्रशांत क्षेत्र में दो धुरियां बन रही हैं। एक गुट चीन, उत्तर कोरिया और रूस का है। वहीं दूसरा गुट है जापान, अमेरिका और दक्षिण कोरिया का है। जापान अपने रक्षा बजट में रिकॉर्ड बढ़ोतरी कर रहा है। जापान ने 2024 वित्त वर्ष के लिए रिकॉर्ड 52.67 अरब डॉलर के रक्षा बजट का प्रस्ताव रखा है। यह जापान के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा रक्षा बजट है। पीएम फुमियो किशिदा की पांच वर्षों में सैन्य खर्च को 43 खरब येन तक बढ़ाने की योजना के तहत यह ताजा कदम है।

बजट प्रस्ताव के अनुसार, रक्षा मंत्रालय ने नई जहाज-आधारित वायु-रक्षा मिसाइलों सहित गोला-बारूद और हथियारों के लिए 900 अरब येन से अधिक अलग रखने की योजना बनाई है। जापान हाइपरसोनिक हथियारों का मुकाबला करने के लिए अमेरिका के साथ संयुक्त रूप से इंटरसेप्टर मिसाइल भी विकसित करेगा। जंगी जहाज में बढ़ोतरी और जहाज आधारित वायु रक्षा मिसाइलों से सेना को सुसज्जित करेगा।

Image source: Wikipedia

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here