जामनगर: भारतीय वायुसेना ने दक्षिण कोरिया के विमानों को सहायता प्रदान की

0
113

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भारतीय वायुसेना ने ब्लैक ईगल्स एरोबेटिक टीम के नौ टी-50बी विमानों और एक सी-130 सहित दक्षिण कोरियाई वायुसेना के दल को जामनगर वायुसेना स्टेशन पर पारगमन ठहराव के दौरान लैंडिंग व तकनीकी सुविधाओं में सहायता प्रदान की। यह दल 31 जनवरी से 1 फरवरी 2026 तक रुका था। दक्षिण पश्चिमी वायु कमान ने एक्स पर इसकी जानकारी साझा की।

आप को बता दे, यह दल सऊदी अरब में विश्व रक्षा शो 2026 में भाग लेने के लिए जा रहा था जो 8 से 12 फरवरी तक आयोजित हो रहा है। भारतीय वायुसेना ने दक्षिण कोरियाई टीम को सुरक्षित उड़ान व सुखद लैंडिंग की शुभकामनाएं दीं।

Image source: दक्षिण पश्चिमी वायु कमान

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here