जिस स्थान पर चंद्रयान-3 का मून लैंडर उतरा, उस स्थान को “शिवशक्ति” के नाम से जाना जाएगा- पीएम मोदी

0
227

कर्नाटक: बेंगलूर में आज सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ISRO के वैज्ञानिकों से मुलाकात की और एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि-“जिस स्थान पर चंद्रयान-3 का मून लैंडर उतरा, उस स्थान को “शिवशक्ति” के नाम से जाना जाएगा।”

पीएम मोदी ने यहाँ कहा कि महिला वैज्ञानिकों ने चंद्रयान 3 में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। यह ‘शिवशक्ति’ बिंदु आने वाली पीढ़ियों को लोगों के कल्याण के लिए विज्ञान का उपयोग करने के लिए प्रेरित करेगा। पीएम मोदी ने कहा कि लोगों का कल्याण हमारी सर्वोच्च प्रतिबद्धता है।

पीएम मोदी यहाँ कहा कि, चंद्रमा के जिस स्थान पर चंद्रयान-2 ने अपने पदचिन्ह छोड़े हैं, वह प्वाइंट अब ‘तिरंगा’ कहलाएगा। ये तिरंगा प्वाइंट भारत के हर प्रयास की प्रेरणा बनेगा, ये तिरंगा प्वाइंट हमें सीख देगा कि कोई भी विफलता आखिरी नहीं होती। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे कहा कि 23 अगस्त को जब भारत ने चंद्रमा पर तिरंगा फहराया, उस दिन को अब राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के रूप में मनाया जाएगा। पीएम मोदी ने कहा कि,आज पूरी दुनिया, भारत की scientific spirit का, हमारी technology का और हमारे scientific temperament का लोहा मान चुकी है।चंद्रयान महाअभियान सिर्फ भारत की नहीं, बल्कि पूरी मानवता की सफलता है।

बेंगलुरु में इसरो वैज्ञानिकों को संबोधित करते हुए PM मोदी ने कहा कि मैं जल्द से जल्द आपके दर्शन करना चाहता था और आपको सलाम करना चाहता था।आपके प्रयासों को सलाम। सैल्यूट आपके परिश्रम को, सैल्यूट आपके धैर्य को, सैल्यूट आपकी लगन को, सैल्यूट आपके जज्बे को। आप देश को जिस ऊंचाई पर लेकर गए हैं, ये कोई साधारण सफलता नहीं है। ये अनंत अंतरिक्ष में भारत के वैज्ञानिक सामर्थ्य का शंखनाद है।

उन्होंने यहाँ कहा कि मेरी आंखों के सामने 23 अगस्त का वह दिन, वह एक-एक सेकंड बार-बार घूम रहा है। जब टच डाउन कंफर्म हुआ तो जिस तरह यहां ISRO सेंटर में, पूरे देश में लोग उछल पड़े, वह दृश्य कौन भूल सकता है। कुछ स्मृतियां अमर हो जाती हैं। वह पल अमर हो गया। हर भारतीय को लग रहा था कि विजय उसकी अपनी है। हर भारतीय को लग रहा था जैसे वह खुद एक बड़े एक्जाम में पास हो गया है। आज भी बधाइयां दी जा रही हैं, संदेशे दिए जा रहे हैं और ये सब मेरे देश के वैज्ञानिकों ने मुमकिन बनाया है। मैं आपका जितना गुणगान करूं, कम है, जितनी सराहना करूं, कम है।

पीएम मोदी ने दावे के साथ कहा कि ये आज का भारत है। निर्भीक और जुझारु। ये वो भारत है जो नया सोचता है, नए तरीके से सोचता है। जो डार्क जोन में जाकर भी दुनिया में रोशनी की किरण फैला देता है।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here